गोरखपुर में योगी: अपने गृह नगर से योगी, पलटी मारने वाले कभी आपके हितैषी नही हो सकते

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिपराइच विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला

(The_UpTop_Voice) digital team . मुख्यमंत्री योगी, सोमवार को पिपराइच में पार्टी उम्मीदवार एवं सीटिंग विधायक महेंद्र पाल सिंह के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पांच चरणों के चुनाव संपन्न होने के बाद यह साबित हो चुका है कि भाजपा पूर्ण बहुमत से काफी आगे जा चुकी है। छठे और सातवें चरण में भाजपा केवल छक्का लगाने आई है।


कहा कि भाजपा ने 2017 में जो कहा उसे करके दिखाया है। अयोध्या में आज भव्य राममंदिर बन रहा है। एयर और सड़क कनेक्टिविटी अच्छी हो चुकी है। आज गोरखपुर से हवाई जहाज की 14 उड़ाने हो रही हैं। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी उड़ान शुरू हो चुकी है। सपा प्रत्याशी पर परोक्ष हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पलटी मारने वाले कभी हितैषी नहीं हो सकते हैं। ऐसे लोग अवसरवादी हैं और उन्हें सत्ता का साथ चाहिए। वह चाहते ही नहीं हैं कि विकास हो।

Leave a Comment