अयोध्या में अफसर के घर का बोर्ड का रंग क्या बदला, लोगों में चर्चा कहाँ तक हो गई

भगवा रंग से हरा रंग के बोर्ड लगने पर उठने लगे कई सवाल
  • उत्तर प्रदेश में अभी दो चरणों के चुनाव होने बाकी हैं, मतगणना में भी 8 दिन शेष है, लेकिन अयोध्या में एक अफसर के सरकारी आवास का बोर्ड क्या बदला पूरे सूबे में लोग तमाम कयास लगाने लगे. अब अफसर ने कहा है कि उन्हें इस बात की बिल्कुल जानकारी नहीं है कि बोर्ड क्यों बदला गया यह तो दूसरे विभाग का काम है.

(The_UpTop_Voice) टीम डिजिटल लखनऊ। बुधवार को सोशल मीडिया पर अयोध्या से कुछ फोटो वायरल जिस पर सूबे में सियासत से लेकर अफसरशाही के बीच चर्चा का बिंदु बन गया. कुछ ही घंटों में यह सब फोटो तमाम सोशल साइट और डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म पर दिखाई देने लगे, दरअसल अयोध्या के जिलाधिकारी आवास पर अभी तक भगवा रंग से लिखा बोर्ड लगा था, लेकिन बुधवार को एक विभाग से पहुंचे कुछ कार्मिक नया बोर्ड लेकर पहुंचे और उसे लगाने लगे. नए बोर्ड का रंग हरा था, जिले के सबसे बड़े अफसर के आवास का बोर्ड का रंग बदलने से तमाम सियासी कयास लगाए जाने लगे हैं.

अयोध्या जिला अधिकारी आवास का बोर्ड केसरिया रंग का था, बुधवार को उसे हरा रंग का किए जाने से प्रशासन में हड़कंप मच गया. सोशल मीडिया पर जैसे ही फोटो वायरल हुई प्रशासन मामले में सफाई देने लगा. जिलाधिकारी ने बोर्ड बदलने वाले लोक निर्माण विभाग के अफसरों को फटकार भी लगाई है.

क्या कहते हैं अयोध्या के जिलाधिकारी

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने इसके बारे में किसी भी जानकारी से इनकार किया है, उन्होंने बताया कि उनका आवास पीडब्ल्यूडी विभाग के डाक बंगले में हैं। डाक बंगले के रेनोवेशन के साथ विभाग ने हरे रंग का आवासीय बोर्ड लगवाया है। कहा कि यह परिवर्तन गलत समय में किया गया है। जिसके बारे में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी की कलर नीति के तहत ही बोर्ड का रंग बदला गया है.

Leave a Comment