
इटावा (the_uptop_voice) digital team । इटावा में प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने बुधवार शाम समर्थकों के साथ मतगणना स्थल पहुंचे। सूचना मिलने पर उनका भतीजा अभिषेक यादव, सदर सीट के प्रत्याशी भी पहुंच गए। शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं से मंडी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
चुनाव आयोग को पारदर्शिता रखनी चाहिए
शिवपाल ने कहा कि कल जनता का एग्जिट पोल आएगा। अखिलेश यादव की गठबंधन की सरकार बन रही है। ढाई सौ सीटें मिल रही हैं। प्रचंड बहुमत मिलेगा। टीवी के एग्जिट पोल को नहीं मानना चाहिए क्योंकि उन्होंने पहले भी बंगाल में जिता दिया था और उनका स्वार्थ दिख गया था।





