
लखीमपुर /खीरी (the_uptop_voice) । गुलरिया चीनी मिल ने 3 मार्च तक किसानों से खरीदे गए गन्ने का भुगतान कर दिया है.
बलरामपुर ग्रुप की गुलरिया चीनी मिल ने 1 मार्च से 03 मार्च 2022 तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान 08 करोड़ 28 लाख 35 हजार रुपये किसानों के बैंक खाते में एडवाइज के जरिए भेज दिए हैं.
चीनी मिल के अपर महाप्रबंधक (वाणिज्य) तुषार अग्रवाल ने बताया किनए सत्र में अब तक खरीदे गए गन्ने का 317 करोड़ 32 लाख 79 हजार रुपए किसानों के खाते में भेजा जा चुका है.





