लखीमपुर में प्रशासन ने मतगणना के दिन बन्दी का आदेश किया, कई स्कूल भी हुए बन्द

लखीमपुर खीरी (the_uptop_voice)। मतगणना के मद्देनजर प्रशासन ने गुरुवार को बंदी का आदेश जारी किया है, एसडीएम ने गुरुवार की बन्दी के आदेश के साथ अगली साप्ताहिक बन्दी पर दुकानों को खोलने की अनुमति भी दी है.

उप जिला मजिस्ट्रेट ने अपने आदेश में कहा है कि10 मार्च 2022 को नगर में यातायात व्यवस्था व शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत समस्त व्यापारी गण अपने प्रतिष्ठान/दुकान बंद रखेंगे और 10 मार्च की बंदी के स्थान पर व्यापारी गण अपने प्रतिष्ठान/दुकान अगली साप्ताहिक बंदी अर्थात सोमवार दिनांक 14 मार्च को खोल सकते है। वहीं शहर के बाहर स्थिति अजमानी इंटरनेशनल स्कूल और डॉन बॉस्को स्कूल ने भी मतगणना के मद्देनजर स्कूल को बंद करने का आदेश अभी अभिभावकों को भेज दिया है.

Leave a Comment