- लखीमपुर जिले के पलिया कस्बे के पास ट्रक और ट्राली की जोरदार टक्कर में दो दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल हुए हैं हादसा इतना भयानक हुआ है ट्रक ड्राइवर का पैर पूरी तरह से जख्मी हो गया है घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है, 10 को जिला अस्पताल रेफर किया गया है,

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर । लखीमपुर खीरी जिले के पलिया कस्बे के पास ट्रक और ट्राली की टक्कर में दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमे महिलाएं भी शामिल हैं। दो दर्जन से ज्यादा घायलों को पलिया के सामुदायिक अस्पताल लाया गया है. वहीं ट्रक ड्राइवर का पैर बुरी तरह से ट्रक के अगले हिस्से में फंस गया है. बताया जाता है कि ट्राली में मजदूर थे, पुलिस मौके पर मौजूद है.

पलिया थाना इलाके के गांव विष्णुपुर के लगभग 40 मजदूर मजदूरी कर ट्रैक्टर ट्राली से घर लौट रहे थे। बताया गया है कि फॉर्मर के वहां खेतों पर काम कर रहे मजदूरों को रात होने पर उनके गांव तक छोड़ने के लिए फॉर्मर की ट्राली पर मजदूर सवार थे. की जब वह पलिया निघासन मार्ग पर टेहरा के आगे पहुंचे तभी सामने से आ रहे एक ट्राला ने उनके वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें करीब 30 से 32 मजदूर जख्मी हो गए। इसमें कुछ किशोर उम्र के बच्चे भी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया में लाकर भर्ती कराया। इसमें से 10 घायलों को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल इलाज के लिए रेफर किया गया है.





