लखीमपुर -खीरी (The_UpTop_Voice) । पुलिस अधीक्षक खीरी संजीव सुमन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण व बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भीरा पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस चौकी प्रभारी बिजुआ लल्ला गोस्वामी की अगुवाई में पुलिस टीम ने रैनागंज और माहू टांडा निवासी मुरली, हरप्रीत कुमार , जयपाल, मटरू और पिंटू को 100 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया, जिसके संबंध में थाना भीरा पर आबकारी अधिनियम की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया.





