
(The_UpTop_Voice) digital team दिल्ली। उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत हासिल कर कार्यवाहक मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी दिल्ली पहुंच कर भाजपा के शीर्ष नेताओं से मिले, योगी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की.

उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली दौरे पर हैं. यूपी फतह करने के बाद वह पहली बार पार्टी के शीर्ष नेताओं से विचार विमर्श के लिए दिल्ली पहुंचे हैं. कार्यवाहक सीएम योगी (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की. कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने 7-लोक कल्याण मार्ग पहुंचे. इससे पहले उन्होंने उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू और संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात की. यूपी में सरकार (UP Government) गठन पर मंथन के लिए कार्यवाहक सीएम योगी आज दिल्ली पहुंचे हैं. यूपी में मेगा जीत के बाद उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की.

माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान दोनों की सरकार गठन को लेकर बातचीत हुई. इस दौरान कार्यवाहक सीएम योगी की मंत्रिमंडल गठन के साथ ही शपथ ग्रहण पर भी चर्चा हुई. दोपहर एक बजे कार्यवाहक सीएम योगी संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे. दिल्ली में कार्यवाहक सीएम योगी (CM Yogi Delhi Visit) एक-एक कर बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर रहे हैं. बीएस संतोष के बाद उन्होंने वैंकया नायडू और अब पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. इसके बाद वह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह समेत कई और बड़े नेताओं से मिलेंगे.





