फेसबुक और ट्विटर पर अखिलेश यादव और उनके परिवार के नाम पर दर्जनों अकाउंट और पेज बने हुए हैं, इनमें से कई-कई के फॉलोअर्स 50000 से भी ज्यादा भी है, विधानसभा चुनाव में इन्हीं पेज के जरिये से समाजवादी पार्टी की नीतियों को प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी भी थी. सोमवार को समाजवादी पार्टी की ऑफिशियल फेसबुक पर थे इनके फर्जी होने की सूचना दी गई

(The_UpTop_Voice) लखनऊ। फेसबुक, ट्विटर पर आपने भी अखिलेश यादव के बच्चों के नाम से बने पेज फॉलो किया है, तो आप फेक आईडी में जुड़े हुए थे, सोमवार 14 मार्च को समाजवादी पार्टी के ऑफिसियल @Samajwadi Party ने एक पोस्ट कर कुछ अलग ही सच्चाई बताई है,
समाजवादी पार्टी के पेज पर एक पोस्ट से बताया गया है, कि ‘समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के बच्चों के नाम से टि्वटर, फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चल रहे एकाउंट्स पूर्णता फर्जी है। इनका राष्ट्रीय अध्यक्ष जी एवं उनके परिवार से कोई लेना देना नहीं है।’
अर्जुन और अदिति नाम से चल रहे तमाम अकाउंट

फेसबुक पर अर्जुन यादव के नाम से चल रहे पेज पर फोटो अखिलेश यादव के पुत्र की लगी है, और एक मे 60 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं ने इसी आईडी पर टैग कर अपनी बात भी रखी, और लगातार पोस्ट भी समाजवादी पार्टी के पक्ष में होते रहे, यही नही पेज पर तमाम पोस्ट अर्जुन (कथित) की तरफ से किये गए, यही अदिति यादव के नाम से कई पेज और एकाउंट बने हैं ,जिन पर कवर फ़ोटो पर अखिलेश यादव की फैमिली फोटो भी है, इसी को देखकर कार्यकर्ता फॉलो करने के साथ अपनी बात भी रखते रहे हैं.






