कतर्नियाघाट रेंज : महिला समेत दो ग्रामीणों पर तेंदुए ने किया हमला, बहराइच जिले की घटना

[adsforwp id="60"]

दुधवा टाइगर रिजर्व एरिया के बहराइच जिले में कतर्नियाघाट रेंज में खेत पर काम कर रही एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया, ग्रामीणों ने शोर मचाकर जब तेंदुए को ललकारा तो उसकी जान बच सकी, कुछ देर बाद इसी तेंदुए ने एक अन्य युवक पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया

तेंदुए के हमले में घायल महिला

मोहम्मद आमिर खान

बहराइच (The_Up_Top_Voice) । बहराइच जिले में कतर्निया रेंज में खेत पर काम कर रही महिला पर जंगल से निकले तेंदुए ने हमला कर दिया, पास में ही काम कर रहे मजदूरों ने शोर मचाकर तेंदुए को ललकारा, जिससे तेंदुआ महिला को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। कुछ देर बाद छिपे तेंदुए ने अन्य किशोर पर झपट्टा मार दिया।
कतर्निया घाट वन्य जीव प्राभाग के कतर्निया रेंज में तेंदुए का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है, कुछ दिन पहले कैलाश नगर के एक व्यक्ति को हमला कर घायल किया था। मंगलवार को खेत पर काम कर रही लचमीना पत्नी चौथी को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया, शोर मचाने पर तेंदुआ महिला को छोड़ कर भाग गया। वन विभाग को तुरंत सूचित किया गया। घायल को सुजौली अस्पताल भेज दिया गया। कुछ देर बाद तेंदुआ ने इसी गांव के प्रेमालाल के 14 साल के पुत्र लाला पर झपट्टा मार दिया, लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए के हमले में दोनों को हल्के जख्म आए हैं, वन विभाग ने गांव के लोगों को खेतों की तरफ जाने पर सतर्क रहने की सलाह दी है.

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]