गोरखपुर के डॉ कफील को सपा ने बनाया एमएलसी प्रत्याशी

साभार- सोशल मीडिया

(The_UpTop_Voice) लखनऊ। गोरखपुर के डॉक्टर कफील खान को समाजवादी पार्टी ने देवरिया-कुशीनगर सीट से विधान पार्षद (एमएलसी) का उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2022 में सपा की तरफ से प्रत्याशी बनाए गए डॉक्टर कफील खान गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की हुई मौत के बाद चर्चा में आए थे।

मंगलवार को सपा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद उनके नाम का ऐलान किया गया। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर ऑक्सीजन कांड पर लिखी अपनी पुस्तक भी अखिलेश यादव को भेंट की। बता दें कि बच्चों की मौत मामले में उनका नाम आने के बाद यूपी सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था। बुधवार को वो अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र की 36 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू हो गई है।

Leave a Comment