
लखीमपुर गुलरिया चीनी मिल ने नए सत्र 2021- 22 का भेज दिया है, गुलरिया मिल ने 8 मार्च से 12 मार्च 2022 तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया है।
गुलरिया चीनी मिल के अपर महाप्रबंधक तुषार अग्रवाल ने बताया कि चीनी मिल ने 8 मार्च से 12 मार्च तक का कुल 14 करोड़ 64 लाख 18 हजार रुपये का भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया है।
मिल ने नए सत्र में अब तक खरीदे गए गन्ने का 343 करोड़ 55 लाख 06 हजार रुपये का भुगतान किसानों को भेज चुका है।





