होली के दिन बाइक सवार युवक तेज स्पीड से चला रहे थे वाहन, गुलरिया चीनी मिल के सामने हुआ हादसा

(The_UpTop_Voice) लखीमपुर खीरी। लखीमपुर पलिया स्टेट हाईवे पर गुलरिया चीनी मिल के सामने दो तेज़ रफ़्तार बाइकों के आपस मे भिड़ने से दो लोग घायल हो गए। जिन्हें बिजुआ अस्पाल ले जाया गया। घायलो में एक की हालात गंभीर है।

शुक्रवार को गौरिया गांव निवासी मुकेश और गदियाना निवासी उत्तम की तेज़ रफ़्तार बाइक सामने से टकरा गई, जिसमें दोनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए , घायलो को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी बिजुआ ले जाया गया है जहां पर एक की हालात गंभीर है। सूचना पर मौके पर पहुँचे चौकी इंचार्ज लल्ला गोस्वामी ने बाइक को कब्जे में लेकर घायलो को अस्पताल पहुंचाया।





