- लखीमपुर खीरी में एमएलसी पद प्रत्याशी के लिए समाजवादी पार्टी से अनुराग पटेल भारतीय जनता पार्टी से अनूप गुप्ता और निर्दलीय नरसिंह यादव ने पर्चा दाखिल किया था. जिसमें मंगलवार को अनुराग पटेल के दाखिल किये गए तीनों पर्चे निरस्त कर दिए गए. देर शाम तक चली गहमागहमी में जिलाधिकारी / निर्वाचन अधिकारी ने कारण बताते हुए कहा की अनुराग पटेल के नामांकन में लगाया गया शपथ पत्र जिस नोटरी वकील का था, उनका रिन्यूअल नहीं था।

लखीमपुर खीरी (THE_UP_TOP_VOICE)। देर शाम को लखीमपुर खीरी में भी सपा प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर दिया गया. दिन भर गहमा गहमी के बीच माहौल नारेबाजी का रहा। दरअसल स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र एमएलसी चुनाव के पर्चों की जांच शुरू होते ही बीजेपी प्रत्याशी अनूप गुप्ता ने आपत्ति दाखिल की, कि सपा प्रत्याशी अनुराग वर्मा पुत्र चंद्र मोहन वर्मा निवासी कुर्मिनपुरवा तहसील निघासन के नामांकन प्रपत्र वैध नही हैं। आपत्ति थी कि जिस नोटरी संजय सिंह ने अनुराग के शपथपत्र को प्रमाणित किया उनका नोटरी का लाइसेंस नवीनीकृत नही था।

संजय सिंह का कहना था कि 13 मार्च 2022 तक उनका नोटरी अधिकार पत्र नवीनीकृत था। 16 मार्च 22 को अनुराग वर्मा ने नामांकन किया था इसके पहले ही नवीनीकरण के लिए आवेदन भी कर दिया था। भाजपा के वकीलों ने दलील दी कि सपा प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो। भाजपा की तरफ से नारेबाजी होने लगी। माहौल तनावपूर्ण देखते हुए भारी पुलिस बल कलेक्ट्रेट में तैनात कर दिया गया। डीएम/ आरओ एमएलसी चुनाव महेंद्र बहादुर सिंह ने दोनों पक्षों को सुना और आदेश सुरक्षित कर लिया। लगभग सवा सात बजे शाम बजे शाम डीएम ने सपा प्रत्याशी के नामांकन को रद्द कर दिया। इसके पूर्व भाजपा प्रत्याशी अनूप गुप्ता के दोनों सेट सही पाने की घोषणा डीएम ने की । इस घोषणा से बीजेपी खेमे में जमकर नारेबाजी हुई। निर्दलीय प्रत्याशी नवनीत शुक्ला का पर्चा भी खारिज हो गया। एक अन्य निर्दल प्रत्याशी नरसिंह यादव का नामांकन वैध पाया गया।





