परिषदीय स्कूलों में शुरू हुई परीक्षा,

लखीमपुर (खीरी):(The_UpTop_Voice) । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पाण्डेय के निर्देशन में आज जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाओं का प्रारंभ हुआ।

जिसमें आज कक्षा 1 से 5 तक सभी विषयों की मौखिक परीक्षाएं तथा कक्षा 6, 7 एवम 8 की लिखित परीक्षाएं संपन्न हुई। कक्षा 6, 7 एवम 8 की कृषि /गृह शिल्प और खेल एवं शारीरिक शिक्षा /स्काउटिंग की परीक्षाएं संपन्न हुई ।सभी प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों ने पारदर्शी रूप से परीक्षाओं को संपन्न कराया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पाण्डेय ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा भेजी गई परीक्षा समय सारणी के अनुसार समस्त विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की शुचिता पूर्ण परीक्षाएं संपन्न कराई जाए।

Leave a Comment