बेसिक स्कूलों में संचालित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की स्क्रीनिंग करने को बताया गया,

लखीमपुर खीरी। (THE_UP_TOP_VOICE) । प्रदेश के स्कूलों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की स्क्रीनिंग कैसे की जाए! इस विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । लखीमपुर खीरी के ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर ने आंगनबाड़ी को विस्तार से प्रशिक्षण दिया।

लखीमपुर जिले के बिजुआ ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी शोभनाथ यादव ने किया। कार्यशाला में आंगनबाड़ी वर्कर को मास्टर ट्रेनर ने बताया कि दिव्यांग बच्चों की स्क्रीनिंग कैसे की जाए। मास्टर ट्रेनर सुबोध कुमार मिश्रा, मदन जीत उपाध्याय और कमलेश पांडे के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर एआरपी एसपी सिंह ने कार्यशाला में एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाकर विस्तार से बताया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कंप्यूटर ऑपरेटर इरशाद अहमद, राज बंधु बाजपेई समेत स्टाफ मौजूद रहा ।





