बहराइच: जीजा और साली के प्रेम में रोड़ा बन रहे पति को उतारा मौत के घाट, जानें कैसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस? The Uptop voice

[adsforwp id="60"]

यूपी के बहराइच जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है

जहां एक पत्नी ने अपने जीजा के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि जीजा और साली में पिछले कई सालों से गहरा प्रेम संबंध था जिसके चलते जीजा और साली के प्रेम में रोड़ा बन रहे पति को दोनों ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया और शव को बोरे में भरकर एक नाले में फेंक दिया.

घटना बहराइच जिले के थाना रुपईडीहा के अंटहवा गांव की है ,जहां कलीम अपनी पत्नी शबनम के साथ रह रहा था. शबनम का प्रेम प्रसंग उसके जीजा कलाम से चल रहा था जब जीजा और साली के प्रेम प्रसंग के बारे में कलीम को पता चला तो कलीम अपनी पत्नी पर सख्ती करने लगा और उसको प्रताड़ित भी करने लगा.

जीजा साली ने कलीम को रास्ते से हटाने की साजिश रची 

तभी जीजा कलाम ने शबनम से मिलकर कलीम को रास्ते से हटाने की साजिश रची दोनों ने पहले कलीम को विश्वास में लिया और कलीम को बोदरा नाले के पास ले जाकर उसे पहले नशे में धुत किया. फिर दोनों ने मिलकर कलीम की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को एक बोरे में भरकर उसी बोदरा नाले में फेंक दिया जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने शव को नाले से निकलवा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया और विधिक कार्रवाई करते हुए पत्नी शबनम और उसके प्रेमी यानी मृतक कलीम के साढ़ू कलाम को गिरफ्तार कर लिया.

अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि 15 मार्च को कलीम खां निवासी अंटहवा गांव अचानक कहीं गायब हो गये थे, जिसके संबंध में इनकी पत्नी द्वारा 19 मार्च को एक गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी.

23 मार्च को नाले में मिला था शव

23 मार्च को नाले में एक बोरे में एक लाश मिली जिसको स्थानीय पुलिस द्वारा बाहर निकलवाने पर पहचान मृतक कलीम खां के रूप में हुई थी उनके भाई द्वारा बताया गया कि मुझे शक है कि मृतक की पत्नी और उनके साढू कलाम द्वारा ही मेरे भाई की हत्या की गई है. इन लोगों को हिरासत में लेकर के  थाना रुपईडीहा द्वारा कड़ी पूछताछ की गई है.

पूछताछ और साक्ष्य के आधार पर मोटर साइकिल और उस स्थान जहां पर हत्या की गई वहां पर बीयर की केन बरामद की गई है, साक्ष्य के आधार पर मृतक की पत्नी और उसके साढू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है, और इन लोगों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]