गुलरिया चीनी मिल से सीख ले सक्षम संस्थाएं आएं आगे: सुनील सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष

बलरामपुर फाउंडेशन ने बिजुआ सीएचसी में बनवाया रैनबसेरा,

लखीमपुर:बिजुआ अस्पताल में रैनबसेरा का उद्घाटन कर जनता किया गया समर्पित,

लखीमपुर खीरी (THE_UP_TOP_VOICE) । लखीमपुर खीरी जिले के बिजुआ अस्पताल में गुलरिया चीनी मिल के सामाजिक संस्थान बलरामपुर फाउंडेशन की तरफ से एक रैनबसेरा का निर्माण कराया गया। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने गुलरिया चीनी मिल के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि दूसरी सक्षम संस्थाओं को भी गुलरिया मिल से सीख लेनी चाहिए ,और अपने क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में सहयोग करें।

इस दौरान गुलरिया मिल के एचआर हेड लखन लाल त्रिवेदी ने बताया कि बलरामपुर फाउंडेशन लगातार इलाके में सामाजिक कार्यों के तहत कई उप स्वास्थ्य केंद्र की मरम्मत, सौंदर्यीकरण, गाँव मे सोलर लाइट, स्कूलों में डेस्क-बेंच, बच्चों को सोलर लैंप और जल संचय के लिए तालाब के संरक्षण और पार्क बनवा रही है। इस मौके पर CHC प्रभारी अमित सिंह, अभिनेष मिश्रा, उपेंद्र मिश्रा, मनोज अवस्थी, धीरेंद्र सिंह,सुशील पांडेय, संजय सिंह मौजूद रहे।

Leave a Comment