लखीमपुर के स्कूल में सिलेंडर से लगी आग में झुलसी रसोइया की हुई मौत, टीचर सस्पेंड

यूपी के लखीमपुर खीरी में एक सरकारी स्कूल में के रसोईघर में गैस लीक होने से लगी आग में झुलसने से रसोईया की मौत हो गयी। एक छात्र भी आग की चपेट में आने से झुलस गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर स्कूल की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका को देखरेख और लापरवाही का दोषी मानते हुए सस्पेंड कर दिया। साथ ही मृतक रसोइया के परिवार को पांच लाख की विभागीय मदद की बात कही है।

लखीमपुर खीरी (THE_UPTOP_VOICE) । विकास खंड मोहमदी के कंपोजिट विद्यालय सह्देवा में अनीता (40 )पत्नी संजीव कुमार निवासी सहदेवा रसोईया मे कार्यरत थी । सुबह एमडीएम बनाते समय गैस सिलेंडर से लगी आग में झुलस जाने से इलाज के लिए पड़ोसी जिला शाहजहांपुर ले जाया जा रहा था। रास्ते मे उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौक़े पर पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ लक्ष्मीकांत पांडे, खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, एसडीएम मोहम्मदी पंकज कुमार श्रीवास्तव , पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद वर्मा , प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अंबर सिंह व क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे ।

सुबह रसोइया अनीता देवी गैस चूल्हे का बर्नर साफ कर जैसे ही माचिस लगाई. गैस लीकेज होने के चलते सिलेंडर ने आग पकड़ ली और किचन में सिलेंडर भीषण रूप से जलने लगा. विद्यालय में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई. विद्यालय स्टाफ और बच्चों ने आनन-फानन में सिलेंडर को उठाकर बाहर फेंका पर अनीता देवी आग की चपेट में आ गई. डॉक्टरों के मुताबिक. रसोइया करीब 90 फीसदी जल गई थी. इंस्पेक्टर मोहम्मदी ने बताया कि रसोइया को इलाज के लिए शाहजहांपुर जिला अस्पताल भेजा गया था। लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई. 

जांच समिति बनी, शाम तक इंचार्ज प्रधानाध्यापिका हुई ससपेंड

बीएसए डॉ लक्ष्मी कांत पांडेय ने आनन फानन में जांच समिति बनाकर रिपोर्ट मांगी। सहदेवा मामले में स्कूल की इंचार्ज अध्यापिका अरुण लता गुप्ता को देखरेख और रखरखाव न करने और लापरवाही को लेकर सस्पेंड कर दिया है।

पांच लाख का मुआवजा और संविदा पर परिवार को मिलेगी नौकरी

बीएसए डॉ लक्ष्मी कांत पांडेय ने बताया कि मृतक रसोइया के परिवार को सविदा पर नौकरी के अलावा पांच लाख की मदद भी दिलाई जाएगी।

Leave a Comment