समीर वानखेड़े पर गंभीर आरोप लगाने वाले एनसीबी के गवाह प्रभाकर साइल की मौत

[adsforwp id="60"]

बीते साल अक्टूबर में क्रूज़ ड्रग्स केस में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान के गिरफ़्तार होने के बाद प्रभाकर साइल का नाम चर्चा में आया था

मुंबई: आर्यन ख़ान ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुख्य गवाह प्रभाकर साइल की मौत हो गई है.मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रभाकर साइल की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है.बीते साल अक्टूबर में क्रूज़ ड्रग्स केस में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान के गिरफ़्तार होने के बाद प्रभाकर साइल का नाम चर्चा में आया था. साइल ने एनसीबी के तत्कालीन मुंबई ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर गंभीर आरोप लगाए थे.प्रभाकर साइल ने दावा किया था कि क्रूज़ ड्रग्स केस में गिरफ़्तार होने वाले आर्यन खान को छोड़ने के लिए शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी, केपी गोसावी और सैम डिसूज़ा के बीच 18 करोड़ की डील हुई थी, जिसमें से 8 करोड़ रुपये समीर वानखेड़े को दिए जाने थे.प्रभाकर साइल के वकील तुषार खांडरे ने बीबीसी मराठी को बताया कि उनकी मौत शुक्रवार शाम को ही हो गई थी.

प्रभाकर साइल की अचानक मौत की ख़बर शनिवार सुबह आई. मुंबई पुलिस को भी इस बारे में जानकारी नहीं थी. बीबीसी मराठी ने प्रभाकर साइल के वकील तुषार खंडारे से संपर्क किया.तुषार खंडारे ने कहा, “प्रभाकर साइल की मौत शुक्रवार शाम क़रीब 4 बजे हुई. उन्हें हार्ट अटैक आया. उन्हें अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, इससे पहले ही इनकी मौत हो चुकी थी.”तुषार खंडारे ने इस मौत के पीछे किसी भी साजिश की बात से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि साइल की मां मुंबई के अंधेरी इलाके में रहती हैं और वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]