बलरामपुर फाउंडेशन ने मंदिर के पास बनवाया जलकुंड, लाइट से जगमगाया दिव्य स्थान

लखीमपुर खीरी जिले में गुलरिया चीनी मिल की सामाजिक संस्था बलरामपुर फाउंडेशन लगातार सामाजिक एवं धार्मिक हित में कार्य कर रही है, ऐसे में बसतौला बाजार स्थित मंदिर के पास एक जलकुंड का निर्माण कराया, एवं पूजन संस्कार के लिए टीन सेट और टाइल लगाकर चबूतरे बनवाया,

बलरामपुर फाउंडेशन ने कराया तीर्थ स्थल का सौंदर्यीकरण लगवाई सोलर हाई मास्ट लाइट

लखीमपुर खीरी(THE_UP_TOP_VOICE) । लखीमपुर जिले के गुलरिया इलाके में बलरामपुर फाउंडेशन की सामाजिक हिट के कार्य जारी हैं, बस्तौला चौराहा स्थित राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में तीर्थ स्थल (जल कुंड) बनने के बाद बलरामपुर फाउंडेशन ने सुंदरीकरण कराया । साथ ही प्रांगण में हाई मास्ट सोलर लाइट लगवाई। जहां सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से पूजन अर्चन कर तीर्थ स्थल का उद्घाटन किया गया।

समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि तहसील गोला एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य, गुलरिया चीनी मिल के एचआर हेड लखन लाल त्रिवेदी, खंड शिक्षा अधिकारी बिजुआ सोमनाथ यादव ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर तीर्थ स्थल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर चीनी मिल के अधिकारी संतोष सिंह, अभिनेष मिश्रा, उपेंद्र दत्त समेत शिक्षक नेता हरिशंकर शुक्ल मौजूद रहे।

एसडीएम बोले- बलरामपुर फाउंडेशन का कार्य स्वागत और सराहनीय योग्य

इस मौके पर ठाकुर जी मंदिर एवं बाजार प्रबंध समिति बस्तौली खीरी के समिति प्रबंधक प्रमोद कुमार शुक्ला, अध्यक्ष राजबंधु बाजपेई, संचालक संजीव कुमार शुक्ला सहित मोहन मिश्र, अशोक गुप्ता, विनोद गुप्ता, अनिल शर्मा, पवन दिवाकर, जंग बहादुर शुक्ला, प्रेम प्रकाश, विनोद शुक्ला, पुजारी लक्कड़ बाबा, कुलदीप कुमार, अनिल मिश्रा उर्फ बबलू ने सहभागिता की।

Leave a Comment