डीएम खीरी ने शिक्षक एसपी सिंह को किया सम्मानित

भीरा कस्बे और उच्च प्राथमिक विद्यालय चकपसियापुर ब्लॉक बिजुआ खीरी के शिक्षक एस पी सिंह को जिलाधिकारी खीरी महेंद्र बहादुर सिंह ने स्कूल चलो अभियान के मौके पर पुरस्कृत और सम्मानित किया

लखीमपुर खीरी (THE_UP_TOP_VOICE) । भीरा कस्बे निवासी और उच्च प्राथमिक विद्यालय चकपसियापुर ब्लॉक बिजुआ खीरी के शिक्षक एस पी सिंह को जिलाधिकारी खीरी महेंद्र बहादुर सिंह ने स्कूल चलो अभियान के मौके पर पुरस्कृत किया। एस पी सिंह ब्लॉक बिजुआ खीरी के अकादमिक रिसोर्स पर्सन भी हैं ।

बताते चलें अभी हाल ही में संपन्न हुए विधान सभा सामान्य निर्वाचन में जिले खीरी के इलेक्शन आइकन ब्रांड एंबेसडर भी रहे हैँ। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह की मुहिम अबकी बार मतदान प्रतिशत 90 पार में शामिल होकर जिले को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। बाइक से जिले के कोने कोने में जाकर शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया । साथ ही बच्चों में भाषा सुधार को लेकर निरंतर प्रयासरत रहे हैं । जहां एक और कोविड 19 के बाद बच्चों में अधिगम क्षमता कम हुई वहीं लॉकडाउन के पश्चात शिक्षक की कार्य करने की क्षमता में दोगुनी वृद्धि हुई । श्री सिंह विद्यालय में एक स्मार्ट क्लास बनाने हेतु भी प्रयासरत हैं ताकि बच्चों में ठहराव हो सके और ग्रामीण इलाके के बच्चे बेहतर तरीके से सीख सकें । इन्ही सब प्रयासों के चलते जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा नामित एस पी सिंह को आज सम्मानित किया गया । बच्चों में भाषा का बेहतर विकास हो सके इस दिशा में शिक्षक एस पी सिंह लगातार मेहनत से लगे हुए हैं ।

Leave a Comment