लखीमपुर खीरी में बिजली विभाग के जेई पर उसी के लाइनमैन कर्मचारी ने बड़ा संगीन आरोप लगाते हुए खुद को आग लगाकर मौत के हवाले कर दिया, कर्मचारी लाइनमैन ने मरने से पहले बयान दिया उनके अधिकारी जेई ने उसकी ट्रांसफर के लिए पत्नी को एक रात के लिए भेजने को कहा था,

लखीमपुर खीरी (THE_UP_TOP_VOICE) । उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक बिजली विभाग के लाइनमैन ने अपने विभागीय अधिकारी पर संगीन आरोप लगाते हुए मौत को गले लगा लिया।
आग लगाने के बाद झुलसे कर्मचारी गोकुल प्रसाद ने आरोप लगाया था कि उसके विभाग के जेई नागेन्द्र कुमार ने उसने अपने ट्रांसफर की अर्जी लगाई, तो अधिकारी ने उसकी पत्नी को एक रात भेजने को कहा, साथ ही पैसों की मांग की।
आरोप है कि लाइनमैन ने सबसे पहले पुलिस को शिकायत की, लेकिन जब सुनवाई नही हुई, तो खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली, और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मरने से पहले लाइनमैन ने बयान देकर इस बात की गवाही भी दी।
9 अप्रैल 22 की रात को पलिया कार्यालय के सामने ही लाइनमैन ने आग लगा ली, उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था, जहां 10 अप्रैल रविवार को उसकी मौत हो गयी।

जिलाधिकारी खीरी महेंद्र बहादुर सिंह ने आरोपी जेई नागेन्द्र कुमार को सस्पेंड कर जांच के आदेश दिए हैं। वहीं मृतक की पत्नी ने जेई और एक महँगापुर के लाइनमैंन को नमाजद करते हुए पलिया कोतवाली में तहरीर दी है। अभी मुकदमा दर्ज नही हुआ है।







