लखीमपुर (The_Up_Top_Voice) । गोला रेंज की रायपुर बीट चौकी के अंतर्गत किशनपुर में सोमवार को नोंगवा निवासी हरप्रीत तेजा अपनी कम्बाइंड से गेहूं की फसल को कटवा रहे थे। उसी दौरान थोड़ी दूर पर तेंदुआ आकर खड़ा हुआ, जिससे कंबाइन के ड्राइवर के द्वारा पहियों को थमा दिए गए । यह नजारा किसान हरप्रीत ने कंबाइन के ऊपर चढ़कर अपने मोबाइल में कैद कर लिया।
तेंदुआ के वहां पहुंचने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भी भाग खड़े हुए जिससे काफी समय तक अफरातफरी का माहौल रहा। करीब दस मिनट तक उसी जगह पर तेंदुआ विश्राम करने के बाद अगले गेहूं के खेत में चला गया , जिसके बाद किसानों और मजदूरों ने राहत की सांस ली | किसान ने अपनी पूरी फसल कटवाई व अब उस अगले खेत की फसल कटवाने के लिए किसान दहशत के माहौल में है। इसकी सूचना गोला वन विभाग को दी गई जिसके बाद गोला वन विभाग ने रायपुर बीट के वन कर्मियों व अधिकारियों को भेजकर इसकी जानकारी कराने कि बात कही।





