‘आत्महत्या करने जा रहा हूं, मुझे ढूंढने की कोशिश कर मत करना’ ! और युवक ने दे दी जान

  • लखीमपुर खीरी जिले के बिजूआ ब्लॉक में एक युवक 1 अप्रैल को घर से गायब हुआ था। सोमवार को 11 दिन बाद उसका शव जंगल मे फंदे से लटकता मिला है।
मृतक का फ़ाइल फ़ोटो

लखीमपुर खीरी ( THE_UP_TOP_VOICE) । दस दिन से लापता युवक का शव नौरंगाबाद के निकट जंगल में फांसी के फंदे से लटकता मिला घटना की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना भीरा क्षेत्र के गांव राजगढ़ निवासी श्री कृष्ण कश्यप का 24 वर्षीय पुत्र अरुण कश्यप बीती एक अप्रैल को घर से पिता के डांटने पर घर से बाइक लेकर चला गया था दो अप्रैल को अरुण ने अपने पिता श्री कृष्ण को फोन कर बताया कि मैं जंगल में हूं और आत्महत्या करने जा रहा हूं, मुझे ढूंढने की कोशिश कर मत करना।इतना कहकर अरुण ने फोन स्विच ऑफ कर लिया अरुण के पिता श्री कृष्ण कश्यप ने पूरा मामला बताते हुए दो अप्रैल को भीरा थाना में अरुण कश्यप की गुमशुदगी की तहरीर दी थी।

जंगल मे ढूंढते भी रहे, लेकिन मिला 10 दिन के बाद शव के रूप में

अरुण कश्यप के परिजन दर्जनों लोगों को साथ में लेकर प्रतिदिन आसपास के जंगलों में दिन भर भूखे प्यासे खोजबीन करते रहे।जंगल में खोजबीन करते करते सोमवार को छैरासी बीट के गांव नौरंगाबाद के समीप जंगल में साखू के पेड़ पर रस्सी के सहारे अर्जुन का शव लटका मिला व जिस पेड़ पर उस ने फांसी लगाई उसी के नीचे उसकी बाइक खड़ी मिली। जिसकी सूचना भीरा पुलिस को दी भीरा थाना से मौके पर पहुंचे एसआई परितोष पांडे ने शव को पेड़ से उतरवाकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक अरुण कश्यप का विवाह 3 वर्ष पूर्व हुआ था। घर में उसकी पत्नी आकांक्षा (20) व पुत्र अर्पित 14 माह का है।
दस दिनों तक जंगल में लटकता रहा शव

बूढ़े कंधों पर परवरिश की जिम्मेदारी
मृतक अरुण कश्यप के पिता श्री कृष्ण कश्यप का इकलौता पुत्र था।जिसकी मृत्यु से उसकी पत्नी और उसके दुधमुहे बच्चे की परवरिश की जिम्मेदारी बुजुर्ग श्री कृष्ण के कंधों पर आ गई वहीं अरुण की पत्नी आकांक्षा भी बदहवास है जिसका रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Comment