मैनपुरी जिले में बाजार में एक युवती तमंचा लगाकर घूम रही थी, पुलिस कर्मियों को शक हुआ, तो तलाशी ली गयी, युवती ने जो वजह बताई…

मैनपुरी (THE_UP_TOP_VOICE) Team digital। मैनपुरी जिले से एक चौंकाने वाली खबर है, यहां पर पुलिसकर्मियों ने शक के आधार पर एक युवती को चेक किया, तो उसके पास अवैध तमंचा बरामद हुआ । पुलिस वालों ने वजह पूछा तो युवती ने बताया कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है, परिवार के लोग ही उसकी जमीन हड़पना चाहते हैं। इसलिए वह सुरक्षा के लिए तमंचा लगाए हुए है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवती का आर्म्स एक्ट में मुक़दमा दर्ज किया है।
मां-बाप की मौत हो चुकी है साहब जी, अपनो से खतरा है, इसलिए तमंचा रखती हूं

मैनपुरी में जेल चौराहा पर जीन्स और कुर्ता पहने एक युवती कोल्डड्रिंक पी रही थी, इस बीच स्वाट टीम प्रभारी विक्रांत सिंह की नजर पड़ी, तो महिला पुलिसकर्मी को बुलाकर तलाशी ली गयी। युवती ने तमंचा मिलने पर बताया कि उसका नाम करिश्मा पुत्री पूरन सिंह निवासी नई आबादी फुलबारी, थाना दक्षिण फिरोजाबाद की रहने वाली है। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है,फिलहाल वो अपने फूफा के पास रह रही है। युवती करिश्मा ने बताया कि उसकी जान को खतरा है क्योंकि उसकी जमीन जायदाद उसके परिवार के लोग हड़पना चाहते है ।
सोशल मीडिया पर छाई युवती, कोई ट्रोल कर रहा तो कोई उसे सही ठहरा रहे
फिलहाल सिविल लाइन चौकी प्रभारी विपिन तोमर ने युवती का आर्म्स एक्ट में चालान किया है, युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, कुछ लोग उसे ट्रोल कर रहे हैं, तो तमाम यूजर उसे सही ठहरा रहे हैं। युवती टीचर भी बताई जा रही है, अभी इसकी जांच जारी है।





