परिषदीय विद्यालयों में वृहद नामांकन मेले के अंतर्गत एक दिन में 16453 रिकॉर्ड हुए नामांकन
- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया इसे उपलब्धि
- कहा- नवीन नामांकन स्टाल बनाकर सजाएं विद्यालय
लखीमपुर खीरी (The_Up_Top_Voice) । लाखीमपुर जिले में परिषदीय स्कूलों में अभियान चलाकर वृह्द नामांकन मेला का आयोजन कर रिकॉर्ड एक दिन में 16453 नए बच्चों के नामाँकन किया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 12 अप्रैल 2022 को समस्त परिषदीय विद्यालयों में वृहद नामांकन मेले का आयोजन किया गया। आज एक दिन में परिषदीय विद्यालयों में 16453 छात्र-छात्राओं की नामांकन किए गए। जोकि अपने आप में रिकार्ड है।
स्कूल चलो अभियान का जारी हुआ है, ‘कैलेंडर ऑफ एक्टिविटी’
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पाण्डेय ने बताया कि माह अप्रैल में स्कूल चलो अभियान का पूरा कार्यक्रम कैलेंडर ऑफ एक्टिविटी जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत नामांकन की दृष्टि से समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि नामांकन के लिए वृहद स्तर पर विद्यालय आच्छादित क्षेत्र में प्रचार प्रसार करें। एस. एम. सी. व नागरिकों का सहयोग लें। नवीन नामांकन केंद्र बनाकर उसकी सजावट करवाएं।
विद्यालय परिसर व कक्षा कक्ष की स्वच्छता करवाएं। आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिन्हांकित करवाएं व हाउस होल्ड सर्वे करवाएं।
कोई भी बच्चा विद्यालय में नामांकन से वंचित न रहे, शतप्रतिशत नामांकन करवाएं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मीकांत पांडे ने आज एक दिन में बृहद नामांकन मेला के अंतर्गत परिषदीय विद्यालय में हुए वृहद रूप से नामांकन के लिए स्कूल चलो अभियान के प्रभारी जिला समन्वयक श्री पुष्पेंद्र श्रीवास्तव , समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों, विद्यालय के समस्त स्टाफ की प्रशंसा की है। तथा अप्रैल माह में प्रतिदिन अधिक से अधिक नामांकन करवाने का आह्वान किया है।





