बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जयंती पर हुए कार्यक्रम,

जिले पर सरकारी कार्यालय समेत शिक्षण संस्थानों और गांव कस्बों में मनाया गया जन्मोत्सव

जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने चित्र पर माल्यार्पण किया

लखीमपुर खीरी (The_Up_Top_Voice) । संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर की 131वीं जयंती धूम धाम से मनाई गयी। जिला कलेक्ट्रेट पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

विश्व के सभी देशों में भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत: डीएम

सुबह दस बजे विकास भवन सभागार में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने अन्य अधिकारियों के संग बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनको नमन करके याद किया। कहा कि डाॅ. आंबेडकर ने कहा था शिक्षित बनो और संघर्ष करों इसलिए हमें शिक्षा पर विशेष ध्यान देना है। जब हम शिक्षित होगें तो देश प्रगति की ओर बढ़ेगा और देश की प्रगति के साथ हमारी भी तरक्की भी जुड़ी है।

इस अवसर पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि विश्व के सभी देशों में भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत है। इसका श्रेय भारत के संविधान को जाता है, जिसकी रचना बाबा साहब द्वारा की गई थी। अंग्रेजो से जब देश आजाद हुआ और संविधान का निर्माण हुआ तबसे लेकर आज तक देश में बहुत परिवर्तन हुए। संविधान में अधिकार के साथ कर्तव्य व दायित्वों का वर्णन भी है।

सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने आजीवन सामाजिक सुधार के लिए कार्य किया। बाबा साहब भारतीय संविधान के जनक होने के साथ ही भारतीय गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे।

कार्यक्रम में डीडीओ अरविंद कुमार, पीडी डीआरडीए केके पांडेय, डीपीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ सौम्य शील सिंह, सीवीओ डॉ अजीत सिंह, डीडी कृषि डॉ. योगेश प्रताप सिंह, डीसी-एनआरएलएम राजेंद्र श्रीवास, सहायक अभियंता (लघु सिंचाई) कल्पना वर्मा, जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी, नाजिर (विकास भवन) सौरभ श्रीवास्तव सहित सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

*कलेक्ट्रेट में हुआ आंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम*
अधिकारी-कर्मचारियों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

इसके बाद सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में डीएम, सीडीओ, एडीएम, डिप्टी कलेक्टर सहित मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पाजंलि समर्पित की।

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी निष्पक्षता से संविधान के मूल मंत्र पर नियमों का पालन करते हुए अपने कार्य दायित्वों का निष्पादन करें। आगे बढ़े, आने वाला समय शुभ हो। अच्छे कामों के जरिए जिले व अपने परिवार का गौरव बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि डॉ आंबेडकर के बताए गए रास्तों का अनुश्रवण करें।

सीडीओ अनिल कुमार सिंह व एडीएम संजय कुमार सिंह ने डाॅ. आंबेडकर के कृतित्व व व्यक्तित्व पर सारगर्भित विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इसके साथ डिप्टी कलेक्टर अनुराग सिंह, डीएसओ विजय प्रताप सिंह, डीएम के ओएसडी राकेश त्रिपाठी, प्रशासनिक अधिकारी मो. सलीम, कलेक्ट्रेट कर्मी श्रीराम, उप्र कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन जाहिद खां ने किया।

Leave a Comment