आईजी पहुंची खीरी, गिरफ्तार हुए पलिया में बिजली कर्मचारी आत्महत्या प्रकरण आरोपी जेई समेत दो लोग

लखीमपुर खीरी (The_Up_Top_Voice)। लखीमपुर जिले के पलिया में तबादला कराने के बदले पत्नी को भेजने की बात से आहत बिजली कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली थी। इसी मामले में आरोपी जेई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ मे एफआईआर में अन्य नामजद आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल लखीमपुर जिले के पलिया में लाइनमैन गोकुल प्रसाद ने 9 अप्रैल 2022 को डीजल डालकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक ने अस्पताल में पुलिस को बयान दिया था कि उसने अपने ट्रांसफर किये जाने की जेई से मांग की थी, जिस पर जेई और अन्य लाइनमैन ने उसकी पत्नी को बदले में एक रात के लिए भेजने को कहा था। आहत आकर उसने आत्महत्या का कदम उठाया था। इलाज के दौरान लखनऊ के अस्पताल में लाइनमैन की मौत हो गयी थी। पत्नी की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।

गुरुवार को आईजी लक्ष्मी सिंह के जिले पर भ्रमण के दौरान ही आरोपी जेई और लाइन मैन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

Leave a Comment