बलरामपुर फाउंडेशन और गुलरिया चीनी मिल की संयुक्त पहल से इलाके में तालाब और मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है, वहीं शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों की सूरत बदलने की सरकार की मुहिम में भागीदारी निभा रहा है।

लखीमपुर खीरी / गुलरिया(The_Up_Top_Voice) । बलरामपुर फाउंडेशन की तालाब सरंक्षण और स्कूलों की दशा बदलने में सहयोग की मुहिम जारी है। अब फाउंडेशन ने चौखडा गाँव के बाहर एक बड़े तालाब को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने की कोशिश की है, तालाब को संरक्षित कर उसका लोकार्पण किया गया। साथ ही मंदिर पर चबूतरा निर्माण कराया।

लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे एसडीएम गोला अवनीश चंद्र मौर्या ने कहा कि हम एक तालाब नही बचा रहे है, हम भविष्य को बना रहे हैं, एसडीएम ने गुलरिया चीनी मिल और बलरामपुर फाउंडेशन की जमकर तारीफ की, उन्होंने कहा कि जो भी संस्थान इस तरह के पुनीत कार्य कर सकती हैं, वो समाजिक दायित्व निभाने के लिए आगे आएं। एसडीएम अवनीश चंद्र मौर्या ने कहा कि गुलरिया मिल के सहयोग से जो कार्य हुए है वो प्रशंसीय है।
स्कूलों को दी डेस्क-बेंच, झूले लगवाए बच्चों के खेलने लायक बनाया

गुलरिया मिल और उसकी सामाजिक संस्था बलरामपुर फाउंडेशन ने चौखडा गांव में बेंच- डेस्क दी हैं, साथ ही कई स्कूलों को झूले भी दिए हैं।





