Lakhimpur: बेसिक शिक्षकों में शोक की खबर, ह्रदयघात से दो शिक्षकों का निधन, बिजुआ ब्लॉक के शिक्षक नरेश प्रजापति और पलिया में शिक्षामित्र सुरेश प्रसाद यादव का हुआ निधन,

फाइल फोटो – नरेश चंद्र प्रजापति

लखीमपुर / बिजुआ। लखीमपुर खीरी जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के दो शिक्षकों का निधन हो गया जिसमें एक बिजुआ ब्लॉक के उच्च प्राथमिक स्कूल तिखड़ा में तैनात अध्यापक नरेशचंद्र प्रजापति, वो उच्च प्राथमिक विद्यालय तिखड़ा में कार्यरत थे. दूसरे शिक्षक शिक्षामित्र पलिया ब्लाक के परसपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात सुरेश कुमार यादव हैं बीती रात दोनों शिक्षकों का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

शिक्षक शिक्षामित्र सुरेश यादव (फाइल फोटो)

लखीमपुर खीरी / बिजुआ/ पलिया। विजय ब्लॉक के टिकरा उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक नरेश चंद प्रजापति को रविवार की रात 2 बजे सीने में सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई, उन्हे घर से कुछ ही दूरी पर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, इसी दौरान उनका निधन हो गया। वो करीब 52 साल के थे। निधन की खबर सुनकर उनके गांव और बेसिक शिक्षा महकमे में शोक की लहर फैल गई। वहीं पलिया ब्लॉक के परसपुर प्राथमिक स्कूल में तैनात शिक्षामित्र शिक्षक सुरेश कुमार यादव का भी दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

10 दिनों में 5 शिक्षक, जिसमे 3 का ह्रदयघात से हुआ निधन

लगातार हृदयाघात से मौत के मामलों में ताजा मामला लखीमपुर में शिक्षकों के निधन का भी है, 23 सितंबर 23 को बिजुआ ब्लॉक में तैनात शिक्षक प्रदीप सेन घर से स्कूल आने के लिए निकल रहे थे, कि तभी सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई, और कुछ ही पलों में उनकी सांसे हमेशा के लिए थम गईं, रविवार को नरेशचंद्र प्रजापति को भी सांस लेने में तकलीफ हुई, परिवार वालों के मुताबिक उन्हे ऐसी कोई दिक्कत नही थी, हृदय संबंधी इलाज चल रहा होता। इसी 2 अक्टूबर 23 को ही रात के समय परसपुर में शिक्षामित्र शिक्षक का भी हृदयाघात से निधन हो गया।

https://theuptopvoice.in/?p=11532

वहीं एक बिजुआ के शिक्षक का बीमारी के चलते और ईशानगर में एक शिक्षक का आवारा पशु से टकराने से निधन हुआ था।

Leave a Comment