कतर्नियाघाट इलाके में खेतों मे काम कर रहे मजदूरों पर तेंदुआ ने किया हमला, तीन घायल

  • – दुधवा नेशनल पार्क के कतर्नियाघाट वन रेंज में जंगल से सटे एक गांव में तेंदुआ पहुंच गया । यहां पर खेतों में काम कर रहे मजदूरों पर तेंदुए ने हमला कर दिया, हमले में तीन मजदूर घायल हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।
कतर्नियाघाट रेन्ज के कैलाशपुर के पास तेंदुआ के हमले में घायल मजदुर

(The यूपीtop voice टीम )- बहराइच/ लखीमपुर। दुधवा नेशनल पार्क के कतर्नियाघाट रेंज इलाके में खेतों में काम कर रहे मजदूरों पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। घायल मजदूर काफी समय तक इलाज के अभाव में खेतों में ही पड़े रहे। बाद में वन विभाग की टीम के पहुंचने पर घायलों को अस्पताल भेजा गया।

सुजौली थाना इलाके के पंचायत चहलवा के मजरा वनग्राम कैलाश नगर ढकिया में खेत में धान की फसल काटते समय जंगल से निकल कर आए तेंदुए ने गांव निवासी कृष्णा 19 पुत्र कल्लू पर हमला कर दिया । तभी बचाव के लिए दौड़े साथी राहुल (20) पुत्र राजेश को भी तेंदुए घायल कर दिया । युवकों ने जान बचाने के लिए तेंदुए से करीब 10 मिनट तक संघर्ष किया। उसके बाद तेंदुआ युवकों को छोड़कर गांव की ओर चला गया । तभी पड़ोसी बेलहन पुरवा निवासी राम सरन 45 पुत्र इतवारी पर हमला कर दिया । हमले के बाद तेंदुआ गांव में झाड़ियों में ही छिप गया । जबकि तेंदुए के हमले में घायल तीनों व्यक्ति इलाज के अभाव में करीब आधे घंटे तक खेत में ही पड़े तड़पते रहे ।

ये भी पढ़ें-दो दिन पहले भी तेंदुआ ने इसी इलाके में किया था बच्ची पर हमला https://theuptopvoice.in/?p=8279

  • जब वनकर्मी पर झपट्टा मार कर आगे बढ़ा तेंदुआ
  • तेंदुआ के हमला की ख़बर पाकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा ही गई । सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पंहुची । तेंदुए को पकड़ने के लिए खाबड़ लगाने की तैयारी की जा रही थी कि तेंदुआ झाड़ियों से निकलकर भीड़ की ओर दौड़ पड़ा। इस दौरान वनकर्मी को तेंदुए ने झपट्टा मार दिया, तभी ग्रामीणों की भारी भीड़ हाका लगाते हुए लाठी और डंडों के साथ तेंदुए की ओर दौड़ पड़ी। जिस पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया । इस बीच गांव में अफरातफरी का माहौल रहा । वहीं घायलों की हालत गंभीर है। उन्हें ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजौली भर्ती कराया। जहाँ से उन्हें सीएचसी मोतीपुर के लिए रेफर कर दिया गया ।

Leave a Comment