- तिकुनिया हिंसा मामले में किसानों की ओर से दर्ज मुकदमे में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत तीसरी बार ख़ारिज हो गई है। अब 15 नवंबर को सुनवाई होगी।
(The Up Top Voice)लखीमपुर खीरी । यूपी में चर्चित लखीमपुर के तिकुनिया हिंसा मामले में किसानों पर थार चढ़ाने के मामले में मुख्य आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र मोनू की जमानत अर्जी पर सुनवाई अब 15 नवम्बर को होगी।
आशीष के साथ लवकुश और आशीष पांडे की जमानत अर्जी पर भी सुनवाई की नई तारीख अब 15 नवंबर लगी है। जमानत पर सुनवाई न होने से सभी आरोपियों को दिवाली अब जेल में ही होगी।
डीजीसी अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि अदालत में अब सुनवाई 15 नवम्बर को होगी. अदालत ने अगली सुनवाई पर केस डायरी और फॉरेंसिक रिपोर्ट समेत सभी दस्तावेज अदालत में उपलब्ध कराने को कहा हैं। वहीं बचाव पक्ष की दाखिल की गई एक नई अर्जी में तिकुनिया कांड में मारे गए श्याम सुंदर की मौत के मामले में पुलिस से आख्या मांगने की अपील की है. बचाव पक्ष ने अदालत से दरख्वास्त की श्यामसुंदर पुलिस अभिरक्षा में था. इसके लिए फोटो भी अदालत में बचाव पक्ष ने दाखिल किया पर अभियोजन ने आपत्ति जताई । अदालत ने जांच अधिकारी सभी दस्तावेज 15 नवम्बर को पेश करने के लिए कहा है।
- विधायक अमन गिरी ने गिनाईं शिक्षा क्षेत्र की उपलब्धियां; स्कूलों का हो रहा कायाकल्पलखीमपुर खीरी: बिजुआ ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय नौसर गुलरिया में शनिवार को ग्राम प्रधान/स्थानीय प्राधिकारी निकाय के सदस्यों एवं प्राधानाध्यापक हेतु विद्यालय नौसर गुलरिया में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अमन अरविंद गिरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और शिक्षा के क्षेत्र में … Read more
- लखीमपुर में युवक ने पिता की लाइसेंसी राइफल से मार ली गोली, हुई मौत, 27 दिन बाद थी युवक की शादीलखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के पड़रिया तुला गांव में एक युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी राइफल को सीने से सटाकर गोली मार ली. युवक को आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. लखीमपुर खीरी. भीरा थाना क्षेत्र के पडरिया तुला में एक युवक ने अपने … Read more
- गुलरिया चीनी मिल ने 13 जनवरी तक का किया भुगतान, कुल 2 अरब 69 करोड़ का भुगतान कर चुकी मिल,गुलरिया चीनी मिल ने किसानों से 4 जनवरी से 13 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान कर दिया है. लखीमपुर खीरी/ गुलरिया। गुलरिया चीनी मिले ने किसानों से खरीदे गए गन्ने का भुगतान कर दिया है, चीनी मिल ने 4 जनवरी से 13 जनवरी तक खरीदे गए गन्ने का 38 करोड़ 52 लाख 22 … Read more
- लखीमपुर में युवक को थाने लेकर पहुंची पुलिस, गेट पर बताया वो जहर खा चुका, इलाज के दौरान हुई मौत,दोस्त और उसकी महिला साथी का लिया नाम, बोले वो जान से मारने की धमकी और 5 लाख की कर रहे हैं मांग लखीमपुर खीरी जिले के भीरा थाना इलाके के सुजीत मिश्रा नाम के युवक ने कस्बे के ही अपने परिचित गोल्डी धामी और उसकी महिला मित्र पर जान से मारने की धमकी और … Read more
- बिजुआ में बैंक केंद्र संचालक से 40 हजार की ठगी, यूपीआई पर पेमेंट कराकर बाइक से हुआ फरार,मेरी बेटी की तबीयत खराब है, अस्पताल पैसे भेजने है… परेशानी बताकर लगा गया चूना, लखीमपुर खीरी। भैया, मेरी बेटी आईसीयू में भर्ती है, मुझे अस्पताल में रकम भेजनी है, मुझसे नगद लेकर यूपीआई पर ट्रांसफर कर दो….अपनी दुःख भरी कहानी सुनाकर एक फ्रॉड ने बिजुआ के एक बैंक बीसी संचालक से 40 हजार रुपए … Read more





