
आखिर 24 घंटे बाद पुलिस ने इस बात की तस्दीक कर दी, कि राज्य पुरस्कार विजेता खीरी के गन्ना किसान और पूर्व प्रधान अमरीक सिंह बिट्टू ने मौत से पहले काफी दर्द झेला था, जेब में एक सुसाइड नोट मिला था, अब इस बात की तस्दीक हो चुकी है, पुलिस ने उसी सुसाइड नोट के आधार पर बहनोई की तरफ से चार सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, उधर दो दिन से किसान का शव घर पर फ्रीजर में रख कर भाई का इंतजार किया जा रहा है. बुधवार को दिन में अंतिम संस्कार होगा.
लखीमपुर खीरी। स्थानीय भीरा पुलिस ने तहरीर के आधार पर मिस्त्रीपुरवा निवासी चार सगे भाइयों के खिलाफ धारा 306 आईपीसी के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है,

अपने बच्चों से मिलने नहीं जा सकते थे विदेश, इस बात का हो गया था मलाल,
बहनोई ईश्वर सिंह ने को पुलिस को तहरीर दी है, उसमें इस बात का उल्लेख है कि आरोपी में से एक भाई वकील है, जो उन पर अक्सर फर्जी जांच और मुकदमे में फंसाने का डर दिखता था. कई दिनों से आरोपी अमरीक सिंह को मिलने के लिए बुला रहा था, ये भी बात सामने आई है कि कुछ दिनों पहले उस परिवार ने एक आईजीआरएस के जरिए खुद के घर पर संगीन वारदात की शिकायत की थी,जिसमे अमरीक सिंह भी आरोपी बनाया था। इस मामले में एक कोर्ट से मुकदमा दर्ज करने का आदेश भी आरोपी करा लेने का दावा करता था, ईश्वर सिंह के मुताबिक अमरीक अपनी बहन और बहनोई से अक्सर चर्चा करते थे, कि अगर ये मुकदमा दर्ज हुआ तो वो कभी अपने बेटे और बेटी से मिलने विदेश के लिए पासपोर्ट नहीं ले पाएंगे,
फिलहाल अभी पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है, बुधवार को अंतिम संस्कार होना है.





