
लखीमपुर खीरी (theuptopvoice)। बिजुआ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मुड़िया हेमसिंह में तैनात शिक्षक सुनील कुमार शर्मा की बीमारी के चलते निधन हो गया वह 40 साल के थे शिक्षक का निधन सुनते की खबर बेसिक शिक्षा विभाग में शोक छा गया, पिछले चार दिनों में तीन शिक्षकों की असमय मौत हो चुकी है।
शिक्षक सुनील कुमार गोला कस्बे के मोहल्ला ऊंची भूड़ के रहने वाले थे, पिछले कई साल से वो बिजुआ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मुड़िया हेम सिंह में तैनात थे। शिक्षक के निधन की खबर सुनकर शिक्षा विभाग में शोक की लहर फैल गई। शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रभाकर शर्मा, महामंत्री अगम त्रिपाठी, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला, साथी शिक्षक अभिषेक गिरी खंड शिक्षा अधिकारी श्रीभगवान राव ने शिक्षक के निधन पर शोक जताया है।
23 सितंबर को दो शिक्षकों का हुआ था निधन
23 सितंबर शनिवार की सुबह बिजुआ में तैनात शिक्षक प्रदीप सेन का ह्रदयघात और ईशानगर में तैनात शिक्षक का गौवंश से टकराने से मौत हो गई थी।





